फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शारीरिक शिक्षकों को बनाया जाए प्रवक्ता शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट शारीरिक शिक्षा संघ ने मांगों को लेकर मंत्री नेगी को साैंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले शिक्षकों को प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक का पदनाम देने और शेष स्नातकोत्तर योग्यता के शिक्षकों को प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक बनाने की मांग शारीरिक शिक्षक संघ किन्नौर ने प्रदेश सरकार से उठाई है। जिला किन्नौर स्कूल पोस्ट ग्रेजुएट शारीरिक शिक्षा संघ के सदस्यों ने इन मांगों को लेकर जनजातीय विकास मंत्री मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शारीरिक शिक्षकों को स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले शारीरिक शिक्षकों को भी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक पदनाम देने की मांग की गई। पुराने स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षकों को पदनाम देने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। इन शिक्षकों को सरकार प्रवक्ता के बराबर वित्तीय लाभ दे रही है। इससे सरकार पर किसी भी प्रकार का वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। मंत्री ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि इस विषय को सरकार में वार्तालाप करके जल्द सुलझाया जाएगा। शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान जिला किन्नौर स्कूल पोस्ट ग्रेजुएट शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुकुर नाथ, उपाध्यक्ष विवेक चरुम, महासचिव राकेश कुमार, मुख्य सलाहकार जसमोहन फच्चायन और कोषाध्यक्ष कैलाश चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें