फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेला सिराज उत्सव 2 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में स्टार कलाकार और देशभर के पहलवान लेंगे भाग
विज्ञापन

इस बार महानाटी में 5000 महिलाएं होंगी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू )। आउटर सिराज क्षेत्र का प्रमुख लवी मेला सिराज उत्सव 2 नवंबर से 4 नवंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह आनी में सोमवार को मेला कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की। सिराज उत्सव मेला कमेटी के महासचिव शिवराज शर्मा ने सिराज उत्सव 2023 के आयोजन का ब्योरा पेश किया और इस वर्ष 2024 में होने वाले आयोजन का प्रारूप प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि इस बार सिराज उत्सव क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ 2 नवंबर को होगा। मेले में देवता शमशरी महादेव, देवता पनेऊई नाग और देवता कुलक्षेत्र महादेव लाव लश्कर के साथ शिरकत करेंगे। मेले में इस बार दंगल 4 नवंबर की बजाय 3 नवंबर को होगा। इसमें समूचे उत्तर भारत के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान भाग लेंगे। मेले के अंतिम दिन 4 नवंबर को महिला मंडलों की लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। उसके बाद महिलाओं की प्राइड ऑफ आनी के नाम से महानाटी भी होगी। इसमें आनी ब्लॉक की करीब 5000 महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए आनी ब्लॉक की सभी पंचायतों से महिला मंडलों को आमंत्रित किया जाएगा।
मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि सिराज उत्सव लवी मेला में इस वर्ष तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। 2 नवंबर को मेले की पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों सहित शिमला, मंडी और कुल्लू जिले के स्टार गायकों को मौका दिया जाएगा। 3 नवंबर की स्टार नाइट में भी प्रदेश के स्टार कलाकार शामिल होंगे। मेले की अंतिम संध्या में स्थानीय लोक कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। कलाकारों की सूची तैयार करने के लिए आगामी बैठक की जाएगी। बैठक में शिवराज शर्मा, महेंद्र ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर, सतपाल ठाकुर, प्रधान लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता भी होगी
मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि लवी मेला सिराज उत्सव में इस वर्ष 4 नवंबर की संध्या को पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित मिस आउटर सिराज के नाम से 18 से 28 वर्ष के मध्य आयु वर्ग की युवतियों की फैशन शो प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसके तीन विजेताओं को मेला कमेटी की ओर से आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। मेले में इस वर्ष लोक गायन के प्रोत्साहन के लिए वॉयस ऑफ आनी के नाम से कलाकारों का चयन भी होगा। सिराज उत्सव लवी मेला के सफल आयोजन के लिए जल्द विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए एसडीएम आनी की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों के साथ मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। व्यापार मंडल आनी और अन्य सभी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाएं इस उत्सव में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें