फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 30 और 31 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में पशु मित्र के 10 पदों के लिए 225 अभ्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल रोहड़ू में पशु मित्र के 10 पदों के लिए कुल 225 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन पदों के चयन के लिए शारीरिक परीक्षण 30 और 31 मार्च को रखे गए हैं। शारीरिक परीक्षण सुबह 9.30 बजे आउटडोर स्टेडियम (समाला) रोहड़ू में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने उपसमिति का गठन किया है। इस बारे में अभ्यार्थियों को सूचना डाक और व्हाट्सएप समूहों के जरिये प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो वह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोहड़ू में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकता है। शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को पांच हजार मीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यार्थियों को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व, आवश्यक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। उन्हें अलग से अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित उपसमिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए पशु चिकित्सालय में आ सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 01781-292324 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें