फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिरकोटी स्कूल के छात्रों को बताए तकनीकी शिक्षा के फायदे

विज्ञापन
निरमंड की सिरकोटी पाठशाला के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित। स्रो
विज्ञापन
रेड वोकेशनल प्रोग्राम तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिरकोटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एवरेस्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरकोटी ने रेड वोकेशनल प्रोग्राम के तहत आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक विदेश निगम ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान अनुदेशक जितेंद्र कुमार (फिटर ट्रेड) और चंद्रकांत (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड) ने विद्यार्थियों को अपने ट्रेड से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें रोजगारोन्मुख क्षेत्रों की ओर प्रेरित करना रहा। इस मौके पर टीजीटी पीएम पुरुषोत्तम, टीजीटी आर्ट्स डॉ. मोनिका शर्मा और टीजीटी आर्ट्स इंदुना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें