फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवठ में एक चिकित्सक के सहारे पीएचसी

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी में पैरा मेडिकल स्टाफ का टोटा। संवाद
विज्ञापन
. कई साल से धूल फांक रही एक्सरे मशीन, एंबुलेंस भी कंडम
विज्ञापन


. एक चिकित्सक के हवाले तीन पंचायतों के मरीजों का स्वास्थ्य
. फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन का पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। देवठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं। पीएचसी में एक चिकित्सक के हवाले तीन पंचायतों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। कई साल से फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन का पद सरकार नहीं भर पा रही है। एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। एंबुलेंस भी कंडम हो चुकी है। रामपुर चिकित्सा खंड के अधीन 12/20 घाटी की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार मुहैया करवाने वाले स्वास्थ्य केंद्र देवठी में भले ही प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य महकमे ने बीते साल चिकित्सक की तैनाती की है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र में पैरामेडिकल के सभी पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में चिकित्सक के अलावा एक महिला सफाई कर्मी ही तैनात हैं। दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतरती जा रही है। प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे धरातल पर कुछ अलग तस्वीर बयां करते हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों की ओपीडी दर्ज होती है। एक्सरे मशीन भी बीते कई साल से धूल फांक रहा है। रोगियों की सुविधा के लिए एंबुलेंस भी पूरी तरह कंडम हालत में पड़ी है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दुर्गम पंचायत कूहल, देवठी और मुनिश पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। देवठी पंचायत प्रधान संजीव कायथ ने बताया कि पीएचसी में रिक्त पदों का मामला कई बार सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित कर उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन के पद रिक्त चल रहे हैं। चिकित्सक और सफाई कर्मचारी ही तैनात हैं। पत्राचार के माध्यम से समय-समय पर रिक्त पदों का मामला सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है। डॉ. गगन शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें