फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंडी, रामपुर दौरे से देवालय लौटे देव खुडीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने बाद पहुंचे देवालय, हजारों लोगों को दिया सुख-शांति का आशीर्वाद
विज्ञापन

500 किलोमीटर पैदल किया सफर, मंडी महाशिवरात्रि और फाग मेले में गए थे भाग लेने
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता खुडीजल एक महीने बाद अपने देवालय देहुरी पहुंच गए हैं। देवता तीन मार्च को अपने मंदिर देहुरी से करीब 100 साल बाद मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद देवता मंडी महाशिवरात्रि से लौटते वक्त रास्ते से ही रामपुर फाग मेले में पहली बार शामिल हुए। इस दौरान देवता खुडीजल ने सतलुज नदी को पहली बार पार किया। पूरे एक महीने के दौर के दौरान देवता तीन अप्रैल देर शाम लाव-लश्कर के साथ देवालय पहुंचे हैं। यहां देवता का कोट और देहुरी गांव की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। अपने ऐतिहासिक दौरे के दौरान देवता के सैकड़ों देवलुओं को मंडी और शिमला जिलों की देव संस्कृति को भी जानने का अवसर मिला। इसमें अधिकतर देवलुओं के साथ बजंतरी, करनाल, नरसिंगे और शहनाई वादक भी एक माह बाद अपने घर पहुंचे हैं। देवता ने मंडी और रामपुर दौरे के दौरान करीब 500 किलोमीटर का पैदल सफर किया है। देवता कारदार शेर सिंह, देवलू मंजू शर्मा और तमेश शर्मा ने कहा कि दो जिलों के दौरे में देवता के दर्शन के लिए हजारों लोगों का तांता लगा रहा। कई लोगों ने देवता के लिए रखी मन्नत पूरी की। कारदार ने कहा कि देवता का मंडी और रामपुर का दौरा ऐतिहासिक रहा है। कहा कि देवता का मंडी महाशिवरात्रि के साथ रामपुर फाग मेले में शानदार तरीके से स्वागत हुआ। इस दौरान देव नृत्य और देवलुओं की नाटी आकर्षक का केंद्र रही। कहा कि अब देवता का रथ 20 अप्रैल के बाद लगौटी में होने वाले पारंपरिक मेले में भाग लेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें