फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोमांचकारी मैच में बादशाह बॉयज सेरी मझाली ने नोगली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कीम खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में बरस रहे चौके-छक्के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 वैली के कीम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर खूब चौके-छक्के बरस रहे हैं। वीरवार को कीम खेल मैदान में बादशाह बॉयज सेरी मझाली और नोगली के बीच मैच खेला गया। बादशाह बॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में एक विकेट खोकर 92 रन बनाए। इसमें बबलू ने शानदार 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं अक्षु ने 16 रन का सहयोग अपनी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोगली टीम की ओर से विक्की गुप्ता और हर्ष कायथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में आए। विक्की गुप्ता ने ताबड़-तोड़ 60 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रोमांचकारी मैच में नोगली की टीम आठ रनों से हार गई। मैच जीतकर बादशाह बॉयज ने अगले दौर में प्रवेश पाया, वहीं दोफदा को हराकर थड़ा ने अगले दौर में प्रवेश पाया। युवक मंडल नगेला कीम द्वारा नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष अजय और सचिव चंद्र शेखर ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर-दूर से टीमें पहुंची हुई हैं, जो मैच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हर मैच काफी रोमांचकारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें