रिकांगपिओ में कॉलेज के विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली। स्रोत : कॉलेज
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वाहन चालकों और लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के नारों से रिकांगपिओ गूंज उठा। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसपी सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने हुए कहा कि सड़क के नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह अनमोल जीवन को सुरक्षित रखने का एकमात्र रास्ता भी है। कॉलेज परिसर से रैली शुरू हुई और रिकांगपिओ मुख्य बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारों के जरिये लोगों को जागरूक किया।