फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू अस्पताल में जल्द शुरू होगा जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी होने पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में शीघ्र ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सुविधा शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध करवा दिया है। जिस संस्था को केंद्र आवंटित हुआ है, उसने आवश्यक तैयारियां को पूरा करना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को जन औषधि केंद्र का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अस्पताल में अभी तक कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाजार से ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ती हैं। जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध होंगी। इससे उनके इलाज का खर्च काफी कम होगा। विशेष रूप से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रोहडू सिविल अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 500 से 600 मरीजों की ओपीडी दर्ज होती है। यहां 200 इंडोर मरीज के रखने की व्यवस्था है। ऐसे में जन औषधि केंद्र शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीज सीधे लाभान्वित होंगे। उन्हें दवाइयों के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे मरीजों की सुविधा बढ़ेगी और उपचार प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी।
विज्ञापन

सभी आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। केंद्र संचालक की ओर से अंतिम तैयारियां की जा रही। बहुत जल्द इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। डॉ. रविंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें