भावानगर( किन्नौर)। निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर सड़कें बंद होने के कारण फंसे पर्यटकों के लिए लंगर शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न समाजसेवियों ने लंगर में खाने-पीने की व्यवस्था की है। वीरवार को निगुलसरी के पास एनएच-पांच बंद होने पिछले कई दिनों फंसे लोगों ने लंगर में खाना खाया। तीन पहले निगुलसरी में फंसे कुछ लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से खाने-पीने की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। इस समस्या को मंत्री तक पहुंचाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवियों को तरांडा के पास लंगर लगाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद सलाहकार सदस्य डाॅ. सूर्या बोरस, एपीएमसी निदेशक प्रेम नेगी, सुंगरा पंचायत प्रधान राकेश नेगी, तरांडा पंचायत उपप्रधान गोविद मोयान, मनोज नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।