फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भव्य शर्मा ने दसवीं में पाए 688 अंक

विज्ञापन
हिमालयन मॉडल स्कूल के भव्य शर्मा ने दसवीं में पाए 688 अंक
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के छात्र भव्य शर्मा ने दसवीं कक्षा में 688 अंक प्राप्त किए हैं। पूर्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में उसे 669 अंक प्राप्त हुए थे। भव्य ने इन अंकों को लेकर असंतुष्टि जताई थी और पुनर्मूल्यांकन का निर्णय लिया था। अब भव्य ने प्रदेशभर में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम मई माह में घोषित किया था। हिमालयन मॉडल स्कूल आने के छात्र भव्य शर्मा ने इस परीक्षा में 700 में से 669 अंक प्राप्त किए थे। भव्य शर्मा अपने इन अंकों से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए इस छात्र ने अपने गुरुजनों, हिमालयन शिक्षा समिति एवं अपने अभिभावकों के परामर्श अनुसार यह निर्णय लिया कि वह अपने परिणाम का पुन: मूल्यांकन करेगा। पुन: मूल्यांकन करने के बाद परीक्षा परिणाम आने पर छात्र भव्य शर्मा ने 700 में से 688 अंक हासिल किए हैं। 688 अंक हासिल करने के बाद भव्य शर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में टॉप 10 में अपना सुनिश्चित करने में सफलता प्राप्त की है। भव्य की इस शानदार सफलता पर हिमालयन शिक्षा समिति, विद्यालय परिवार और अध्यापकों ने इस सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें