फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर दें लोग : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ने लोगों से घरों से इकट्ठा होने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग तरीके से सफाईकर्मियों को देने का आग्रह किया है। नगर परिषद अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि लोग घरों से उठने वाले कचरे में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग तरीके से दें, ताकि कचरे के निष्पादन में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे को एक साथ देने की वजह से प्रदूषण का खतरा अधिक हो जाता है और कचरे को डंपिंग साइट पर फेंकना पड़ता है। उन्होंने जनता से सेनेटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स कचरे को अलग देने की अपील की है। उन्होंने चेताया कि नगर परिषद अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने जनता से कस्बे को साफ रखने और सुंदर बनाने में परिषद का सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें