फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर उप तहसील की सभी पंचायतों में विद्युत के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीण परेशान हैं। नित्थर, देहरा, लोट, पलेही, दुराह और कुठेड़ में आए दिन बिजली के कट लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह के समय बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि हर दिन सुबह बिजली गुल होने से काफी परेशानी पेश आ रही है। दिन के समय स्थानीय व्यापारियों फर्नीचर, वेल्डिंग और वायरिंग का काम करने वालों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से शीघ्र समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। उधर, विद्युत बोर्ड नित्थर के कनिष्ठ अभियंता सचिन ने कहा कि नित्थर में कोई समस्या नहीं है। बिजली विद्युत सब स्टेशन नीरथ से जा रही है, जहां पर फीडर में समस्या है, उसे जल्द दूर किया जाएगा। आगामी समय में विद्युत की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें