फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में लोगों को डिजिटल भुगतान के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वावधान और यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से नारकंडा में बुधवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। अरावली नाहन संगठन प्रबंधक रुचि गौतम ने लोगों को अरावली की सहायता से डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर एसबीआई बैंक के प्रबंधक जीत कुमार, फील्ड ट्रेनर सुष्मिता और पंचायत प्रधान हिमानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें