फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छौहारा में बसों की कमी और बदहाल सड़कों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशाली-चिड़गांव समेत कई प्रमुख सड़कें खस्ताहाल, जरूरत से आधी से भी कम बसें चलने से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चिड़गांव (रोहड़ू)। छौहारा क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था और सड़कों की बदहाली को लेकर स्थानीय जनता में रोष है। बीडीसी सदस्य एवं भाजपा मंडल छौहारा के उपाध्यक्ष बालक राम शर्मा ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों से क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि छौहारा क्षेत्र में एचआरटीसी बसों की भारी कमी है। विभिन्न रूटों पर जरूरत के मुकाबले आधी से भी कम बसें संचालित हो रही हैं। जो बसें चल रही हैं, वे भी आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी रूटों पर पर्याप्त बसें चलाने के साथ उनके उचित रखरखाव की भी मांग की। बालक राम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की मुख्य और संपर्क सड़कें भी बदहाली का शिकार हैं। गुशाली-चिड़गांव मुख्य सड़क के अलावा आंध्रा-ग्यारी, कंथली संपर्क मार्ग, चिड़गांव-पूज्याली और संदासू-तेलगा सड़क की हालत बेहद खराब है। इन मार्गों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और बागवान करते हैं। सड़कों की खस्ताहालत के कारण किसानों-बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री के छौहारा दौरे से क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद थी, लेकिन गुशाली-चिड़गांव मुख्य सड़क सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्वीकृत कई संपर्क सड़कों की वास्तविक स्थिति भी चिंताजनक है। कागजों में विकास कार्यों की तस्वीर कुछ और है, जबकि धरातल पर हालात इसके विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में सड़कें और परिवहन व्यवस्था केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि-बागवानी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा हैं। इनकी बदहाली सीधे तौर पर लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित कर रही है। बालक राम शर्मा ने प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग, एचआरटीसी प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि सभी बस रूटों पर पर्याप्त बसें उपलब्ध करवाई जाएं। गुशाली-चिड़गांव, आंध्रा-ग्यारी, कंथली, चिड़गांव-पूज्याली और संदासू-तेलगा सहित अन्य बदहाल सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाई जाए। साथ ही स्वीकृत संपर्क मार्गों के कार्यों की जमीनी स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें