फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयल-बशला सड़क न बनने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
people have no fascility of road. Bashla-Koyal road till not constructed
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू जिले के आउटर सराज की शिल्ली पंचायत के हजारों ग्रामीण दशकों से सड़क सुविधा की राह ताक रहे हैं। सड़क सुविधा न होने से ग्रामीण आज भी अपनी पीठ पर बोझ ढोने को मजबूर हैं। सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपतहसील नित्थर के तहत आने वाली शिल्ली पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। हालांकि, सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार की मशीनरी तक मौके पर पहुंचा दी गई थी, लेकिन फिर भी काम शुरू नहीं किया गया। प्रस्तावित कोयल बशला सड़क से क्षेत्र के तीरमिधार, लोअर तीरमिधार, सुमा, बशला, बागीधार, लटोग, दोगरी, धमोठा, रोपडू और गवाह गांव के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीण कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचने को मजबूर हैं। क्षेत्र में बीमारी की हालत में मरीजों को कुर्सी पर उठा कर सात किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीण मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं। वर्षों से ग्रामीण खाद्य सामग्री या जरूरत का सामान ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग समन्वयक इंद्रपाल, रामकृष्ण ठाकुर, मनोज, विपिन, ज्ञानेश्वरी, आशीष और जय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क का निर्माण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता जय शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस अभी आना बाकी है। वन विभाग से मंजूरी मिलते ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर और मशीनरी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें