फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पारंपरिक गीतों पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर में 12 भादो मेले की धूम, देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। 12 भादो मेला नित्थर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा कूपरदड से ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ निकली। इस यात्रा में देवता साहिब बूढ़ा महादेव के साथ सैकड़ों देवलू ने भाग लिया।

रथ यात्रा घरौली गांव और नित्थर बाजार होते हुए बूढ़ा महादेव के मंदिर पहुंची। नित्थर क्षेत्र के अराध्य देव के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उसके बाद लोगों ने पारंपरिक गीतों पर नाटी डाली और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कारदार कर्मचंद ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से मेला मनाया जा रहा है। मेले में नित्थर समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग भाग लिया। लोगों ने देवता साहिब बूढ़ा महादेव के दर्शन किए। उन्होंने अपने और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस मौके पर लूहरी परियोजना के मुख्य प्रबंधक (फाइनेंस) नंदलाल, एजीएम एचआर प्रमुख रजिंदर चौहान, नायब तहसीलदार महेश शर्मा, दलीप ठाकुर, जगदीश ठाकुर, संजय शर्मा, जेएस भंडारी कपिल ठाकुर, अजय, राजपाल और मनजीत सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें लोक गायक राजीव शर्मा ने धूम मचाई। इसके अलावा अमर राठौर, अशोक पालसरा, दर्शन भंडारी और राहुल शर्मा ने भी एक से बढ़कर एक गीत पेशकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में मौजूद दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें