फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाहन से टकराने से बाइक चालक की मौत

Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक चालक यूपी के रामपुर का रहने वाला था
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला मधाला मार्ग पर सब्जी मंडी के समीप एक बाइक के वाहन से टकराने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक सुनील कुमार (25) यूपी के जिला रामपुर के पशुपारा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ शव गृह में रख दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गाड़ी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर बाद 3:10 बजे हुआ। सुनील बाइक पर सवार होकर मधाला की ओर से बरोटीवाला आ रहा था। जैसे ही वह सब्जी मंडी के समीप पहुंचा तो दूसरी एक वाहन से टकरा गया। आमने-सामने की इस टक्कर से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को नालागढ़ अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें