फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-5 में स्वच्छता की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग सड़क के किनारे ठिकाने लगा रहे कूड़ा-कचरा
विज्ञापन

स्कूल से 50 मीटर दूरी पर कूड़े के ढेर, बीमारियों को न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड की डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सड़क के किनारे जगह-जगह लोग कूड़ा-कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। राहगीरों को सड़क के साथ लगते रास्तों से गुजरते समय बदबू से परेशान होना पड़ता है। डंसा बस अड्डे से ऊपर जगूणी, पनोली, डंसा मंदिर और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आने-जाने वाले छात्रों सहित लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों ने कई बार ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों की ओर से खुले में डाला जा रहा कूड़ा-कचरा न केवल राहगीरों को परेशानी पैदा कर रहा है, बल्कि बीमारियां फैलने की भी आशंका है। महिला मंडल डंसा की प्रधान रामकली और सचिव निर्मला धीमान का कहना है कि महिला मंडल की बैठक में कई बार इस मुद्दे पर माथापच्ची की जा चुकी है। महिलाओं से बार-बार आग्रह करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने बताया कि लोग चोरी छुपे कूड़ा-कचरा सड़क किनारे ठिकाने लगा रहे हैं। ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए महिला मंडल जैसी संस्थाओं के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में कचरा न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें