फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के गांवों में बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में कब बिजली गुल हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। शुक्रवार को शटडाउन के चलते दिन भर बिजली गुल रही और शाम पांच बजे कुछ समय के लिए आई, रात दस बजे हल्के तूफान से फिर बिजली गुल हो गई। शनिवार को पूरा दिन बिजली बंद रही।
विज्ञापन

चौपाल में हर महीने एक दिन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्ट लगता है। बिजली गुल होने के चलते वकीलों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल होने से कार्यालयों में कोई काम नहीं हुआ। बिजली से जुड़े सभी कारोबारियों का काम ठप रहा। बाजार में कंप्यूटर, फोटोस्टेट व अन्य कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर झगटा, धीरेन्द्र चौहान, देवेंद्र शर्मा, भरत भूषण, मुनीष भंडारी, कुलदीप औक्टा, मदन सरेगटा, मनोज गाजटा ने कहा कि चौपाल में हवा के झोंके से ही बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार से उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ अब न्यायालय में मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है।
सहायक अभियंता बिजली बोर्ड चौपाल अनिल कुमार रघुवंशी ने कहा कि तूफान के चलते मेन लाइन में फाल्ट आ गया है, जिसकी पेट्रोलिंग की जा रही है और जल्दी ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा जंगल में लाइन बाधित होने के कारण बिजली आपूर्ति कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें