रामपुर बुशहर। पेंशनर्स कल्याण संघ रामपुर की बैठक आठ अगस्त को होगी। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता करेंगे। बैठक सुबह 10:30 बजे खंड विकास अधिकारी रामपुर के समिति सभागार में होगी। पेंशनर्स कल्याण संघ के महासचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क पर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।