पेंशनर महासंघ ने प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पेंशनर महासंघ ने लंबित देय राशि का भुगतान एक माह में करने का प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया है। राशि का भुगतान न होने पर पेंशनर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इसका फैसला प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया है। पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा ने बताया कि पेंशनरों के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। इस पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी चिंता व्यक्त की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही वादाखिलाफी पर गहरा रोष प्रकट किया और निंदा की । प्रदेश सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दिया है कि पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। संवाद