फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों ने 5 प्रतिशत डीए जारी करने पर सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने 5 प्रतिशत डीए जारी करने पर सरकार का जताया आभार
विज्ञापन

. 17 दिसंबर को रामपुर में मनाया जाएगा पेंशनर्स दिवस, मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित रामपुर के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संघ की आगामी गतिविधियों और 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर्स दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कार्यकारिणी सदस्यों से पेंशनरों के कल्याण से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स दिवस को बेहतर तरीके से मनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल के चयन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और संघ की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। संघ ने सरकार की ओर से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि राज्य स्तरीय कोर्ट में एसोसिएशन को मिली जीत और मान्यता पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी पेंशनरों को बधाई दी। सरकार से लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए), लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई गई। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार पेंशनरों की इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें