हिम आंचल पेंशनर्स खंड निरमंड डे केयर सेंटर में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए। संवाद
हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने बैठक में मुद्दों पर किया मंथन,
चेताया, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में मंगलवार को हिम आंचल पेंशनर्स खंड निरमंड की डे केयर सेंटर में बैठक हुई। पेंशनरों ने बैठक में लंबित मांगों को लेकर रोष जताया। चेताया कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष आज्ञा नंद ने कहा कि सरकार ने साल 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधित वेतनमान की बकाया राशि, मेडिकल बिल और डीए की किस्तों की अदायगी अभी तक नहीं की है। सरकार के रवैये से पेंशनरों में भारी रोष है। आज्ञा नंद ने कहा कि सरकार से कई बार 65, 70, 75 वर्ष पर पेंशनरों को मिलने वाले इंसेंटिव को नई पेंशन के मूल बेसिक पेंशन में मर्ज करने की गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बैठक में एक बार फिर से पेंशनरों ने सरकार से शीघ्र लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जिला के चुनाव 25 मई को हो चुके हैं और प्रदेश के चुनाव भी जल्द होने वाले हैं। इसके लिए नामों की सूची चयनित की जानी है। जिला प्रतिनिधियों के नाम देव राज कश्यप, टेंक सिंह भंडारी, कलम दास, ज्ञान प्यारी, देवेंद्र शर्मा, बेली राम, हेम चंद शर्मा, बंसी लाल और लाल चंद हैं। इसके साथ प्रदेश प्रतिनिधियों में पवन शर्मा, तारा चंद कौशल, देव राज कश्यप, चंदे राम और रमेश ठाकुर हैं।