रोहड़ू। जुब्बल में पुलिस ने एक युवक को 22.64 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सोमवार देर शाम नाकेबंदी के दौरान युवक की तलाशी ली। आरोपी की पहचान जुब्बल निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके कई चिट्टा माफिया से तार जुड़े होने की संभावना है।