पेंशनर दिवस पर उपस्थित पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के सदस्य | : संवाद
.80 साल से अधिक आयु के आठ पेंशनरों को किया सम्मानित
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने मनाया पेंशनर दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने पदम छात्र स्कूल में बुधवार को पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार और मुख्य प्रबंधक एसबीआई सर्वोत्तम नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने 80 साल से अधिक आयु वाले आठ पेंशनरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रभु लाल नेगी, दर्शन दास चौहान, आत्मा राम केदारटा, चैन राम, कांता गुप्ता, लम्फू देवी, पुरुषोत्तम शर्मा और देव दत्त शर्मा को सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने मुख्य अतिथि को पेंशनरों की समस्याओं और मांगों के बारे जानकारी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि से मांग की है कि पेंशनरों कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दी जाए, जब तक भूमि का चयन नहीं हो जाता है, तब तक पेंशनरों को एक कमरा उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने सभी के समक्ष पेंशनरों की विभिन्न देनदारियाें की जानकारी दी। वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को देय भत्ते और लाभ, रिवाइज ग्रेच्युटी, रिवाइज लीव इनकैशमेंट और एरियर देने की मांग उठाई। सरकार से डीए की 13 प्रतिशत किस्त जल्द देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर मोहन लाल, तुलसी राम, राम सिंह चौहान, शशि बाला नेगी, प्रेमलता गुप्त, केवल राम और बालक राम सहित अन्य उपस्थित रहे।