फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों ने मेडिकल बिलों और डीए की राशि समय पर न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
रामपुर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में चर्चा करते पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
17 दिसंबर को रामपुर में मनाया जाएगा पेंशनर दिवस, 56 धर्मशाला में रैली में लेंगे भाग
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने की विशेष बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़े हुए वेतनमान, मेडिकल बिल और डीए की राशि न मिलने पर रोष जताया है। पेंशनरों का कहना है कि सरकार उन्हें मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेशव्यापी आह्वान के चलते धर्मशाला में होने वाली रोष रैली में रामपुर के पेंशनर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को विशेष बैठक की। रामपुर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपूराम राणा ने अध्यक्षता की। संचालन महामंत्री अमोलक राम ने किया। बैठक में रामपुर के इंचार्ज हरदयाल सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पेंशनरों ने समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की। 28 नवंबर को विधानसभा घेराव के लिए धर्मशाला जाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। महामंत्री अमोलक राम ने कहा कि रामपुर ब्लॉक के 56 पेंशनर धर्मशाला में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसमें वर्ष 2016 से 2022 के बीच के सेवानिवृत्त पेंशनर शामिल होंगे। मेडिकल बिलों की अदायगी न होना और डीए की राशि समय पर न मिलने पर भी रोष जताया। पेंशनरों ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को समस्या पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन के बारे में चर्चा की गई। सरकार ने वर्ष 2016 में पेंशन का बकाया देना था, जो आज तक नहीं मिला है। सभी पेंशनरों को पांच लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का बकाया मिलना है। पेंशनरों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया कि इस बारे में जिला शिमला को ज्ञापन लिखा जाएगा। बैठक में रामपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया कि 17 दिसंबर को रामपुर में पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रामपुर खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जन्म देव शर्मा, उपाध्यक्ष करम दास ,विजय प्रकाश, माल सिंह नेगी, छोटू राम, संत लाल, राधा देवी, मान दास, धर्मदास जंत, कैलाश जोशी, बेली राम, मदन बुशैहरी, बालक राम, अमर दास वीर सिंह, बंसीलाल, करम दास ठाकुर, दास सादराम, हीरालाल और चेतराम सहित अन्य उपस्थित रहे।

रामपुर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में चर्चा करते पेंशनर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें