फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करें सरकार : भारद्वाज

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित बैठक में मौजूद पेेंशनर। स्रोत: संघ 
विज्ञापन
ठियोग में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ठियोग की बैठक वीरवार को सराय हॉल में हुई। अध्यक्षता में इकाई अध्यक्ष सीता राम भारद्वाज ने की। बैठक में सरकार से पेंशनरों के लंबित भत्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। महासचिव डीडी शर्मा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। प्रधान सीता राम भारद्वाज ने पेंशन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित एरियर, मेडिकल बिलों और डीए का भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पेंशनर संघ को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। प्रदेश संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने आश्वासन दिया कि पेंशन दिवस को जल्द ही खंड या जिला स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगी। बैठक में राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा और महेश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें