फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरकार के सामने उठाएंगे चौपाल के पेंशनर अपनी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । पेंशन दिवस के उपलक्ष्य में पेंशनर कल्याण एसोसिएशन चौपाल ब्लॉक की बैठक चौपाल मुख्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एनआर चौहान उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश पेंशनर कल्याण एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रविंद्र चंदेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 80 वर्ष से ऊपर पेंशनरों को टोपी, शॉल और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान ऑकटा ने ब्लॉक संगठन स्तर की गतिविधियों और कारवाई के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने सभी पेंशनरों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी लंबित मांगों को शीघ्र से पूर्ण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें