फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में नेहरू सदन ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्म छात्र स्कूल रामपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में पांच हाउस के विद्यार्थियों ने अंडर-14 और अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें मार्च पास्ट, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, वालीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिव और सन्नी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनके अलावा सात्विक द्वितीय रहा। 200 मीटर की दौड़ में शिव प्रथम, ओजस द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सात्त्विक प्रथम, आयुष द्वितीय, सन्नी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में गांधी सदन प्रथम और भगत सदन द्वितीय रहा। वॉलीबाल में नेहरू सदन प्रथम और गांधी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, अंडर 19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मनीष ने पहला, विशाल ने दूसरा स्थान, रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम स्थान, सोमिल ने द्वितीय स्थान और चंदन ने तृतीय स्थान पर रहे। वालीबॉल में नेहरू सदन ने प्रथम स्थान, लक्ष्मी बाई सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में भगत सदन ने प्रथम स्थान, गांधी सदन ने दूसरा स्थान और रस्साकशी में नेहरू सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को खेल में प्रेरित किया गया। छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें