फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली विधेयक 2025-26 पर पेंशनरों ने जताई चिंता

विज्ञापन
आनी में पेंशनर फोरम की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : फोरम
विज्ञापन
आनी में पेंशनर फोरम के सदस्यों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पेंशनर फोरम आनी की मासिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में आनी इकाई के तहत आने वाले पेंशनरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तय करना रहा। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर फोरम आनी के अध्यक्ष नवल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सभी पेंशनरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनरों को प्रस्तावित बिजली विधेयक 2025-26 से जुड़े संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विधेयक कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके। झाबे शर्मा ने 2023 से अब तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ न मिलने को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों की शीघ्र अदायगी की जाए और उनकी राशि जल्द से जल्द उनके खातों में स्थानांतरित की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। बैठक में सर्वसम्मति से पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा, महासचिव नंद लाल शर्मा, सह सचिव प्रेम भारती, सलाहकार चेन राम, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य भाग चंद सहित अन्य पेंशनर सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें