फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन से पूर्व क्षेत्र की सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने की मांग की है। समिति ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र के लोगों को लामबंद कर सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। समिति की रामपुर में आयोजित बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लंबी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान एनडी बेश्टू ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपमंडल के 12/20 क्षेत्र में अधिकतर लोग सेब उत्पादन पर निर्भर करते हैं। कुछ ही दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है लेकिन क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। पटेना-दारनघाटी, बेबला-कूहल, कूहल-दारनघाटी और भाउधार-जुआ सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इस कारण सेब उत्पादकों को फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है। उन्होंने बागवानों की ज्वलंत समस्या को देखते हुए दोफदा सब्जी मंडी को जोड़ने वाली दारनघाटी-मशनू सड़क को भी जल्द पक्का करने की मांग की है। इसके अलावा थड़ा कांदल-दारनघाटी सड़क का जल्द निर्माण करने की भी मांग सरकार से उठाई गई।
उन्होंने कहा कि मार्ग के निर्माण के बारे में लोक निर्माण विभाग तकलेच से कई मर्तबा मांग उठाई जा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेताया कि अगर क्षेत्र की सड़कों को जल्द नहीं सुधारा गया तो समिति क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही समिति ने प्रदेश सरकार से रामुपर को जिला बनाने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर सुरजन नेगी, गोपाल मेहता, वीएमस चौहान, दुर्गा सिंह, मस्तराम, रोशन चौहान, गोपाल, राजेंद्र, देवी दास के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें