एनपीएस कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलते हुए ।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री से पेंशन बहाली सहित एनपीएस केंद्र के लाभों को देने की मांग उठाई। संघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता एवं जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा।
महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस नीति के तहत 2009 की अधिसूचना अनुसार केंद्र के लाभों जिसके अनुसार कर्मचारियों के दिवंगता और दिव्यांगता होने पर पारिवारिक पेंशन प्राप्त होती है। इस अधिसूचना को लागू करवाने का भी आग्रह किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है।
अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है कि वे शीघ्र ही इस पर कर्मचारियों के हितों में फैसला लेंगे। वहीं इस मौके पर रामपुर खंड अध्यक्ष कमल शर्मा, धनसुख, दीपक ठाकुर, सोहन लाल, प्रो. कुशाल शर्मा, प्रेम चौहान, श्यामा ध्रैक, जमुना देवी, कांता, अरविंद कुमार, कर्ण गुप्ता, पवन कुमार, मेला राम सहित अन्य एनपीएस कर्मचारी मौजूद रहे।