रामपुर बुशहर।
डाक विभाग रामपुर की ओर से 5 अक्तूबर को रामपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशन धारकों की समस्याओं का समाधान होगा। कार्यालय अधीक्षक रामपुर डाकमंडल दिनेश ने बताया कि 5 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत में डाक विभाग के पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशनभोगियों की पेंशन से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी और निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन डाक और फैमिली पेंशनभोगियों को पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या समस्या है, वे अपनी शिकायत 4 अक्तूबर तक कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर मंडल के कार्यालय में भेज सकते हैं। उन्होंने संबंधित पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें ताकि पेंशन अदालत में मामलों पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा सके।