फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में मटर बिजाई में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर सेब के साथ-साथ मटर की पैदावार के लिए देश और प्रदेश में प्रसिद्ध है। इन दिनों जिले के तीनों खंडों में किसान मटर की बुआई में जुट गए हैं। जिले में हर वर्ष जहां मटर बिजाई का कार्य बर्फबारी के कारण देरी से होता है, वहीं इस वर्ष पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने के कारण किसान समय से पहले ही मटर की बिजाई में जुट गए हैं। जिले में हर वर्ष करोड़ों रुपये के मटर की पैदावार होती है, जो प्रदेश सहित देश की विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है।
विज्ञापन


गौर हो कि किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार ब्लॉक में इन दिनों किसान अपने खेतों में मटर की बिजाई कर रहे हैं। किन्नौर में उगने वाला मटर अपने स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इसके चलते किसानों को इसके बेहतर दाम भी मिलते हैं। जिले के कल्पा में करीब 550 हेक्टेयर भूमि, निचार में 50 हेक्टेयर, जबकि पूह उपमंडल में 1050 हेक्टेयर भूमि पर मटर की पैदावा की जाती है।

बात करें वर्ष 2021-22 की तो जिले में 59.4 करोड़ रुपये की फसल तैयार हुई थी। इस वर्ष भी मौसम अनुकूल बना रहने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन होने की उम्मीद है। जिले से हर वर्ष रामपुर, ठियोग, पराला मंडल, ढली, सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली की आजादपुर मंडी में मटर की फसल बिकने के लिए जाती है। किन्नौरी मटर मार्केट में 100 से 120 रुपये तक प्रति किलोग्राम बिकता है।
विज्ञापन


वर्ष 2021-22 में कल्पा में करीब 59,500 क्विंटल बीज बोया गया था। इससे करीब 19.80 करोड़ रुपये की आमदनी किसानों को हुई थी। पूह में करीब 94,500 क्विंटल बीज की बुआई की गई थी। इससे किसानों को 37.80 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। वहीं निचार खंड में 4,500 क्विंटल मटर की बुआई हुई थी। इससे किसानों को 1.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। स्थानीय किसान भुवनेश्वर नेगी, दीपक नेगी, जिया लाल नेगी, विद्याकुमार नेगी, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी और जीतराम नेगी सहित अन्यों ने कहा कि इन दिनों मटर की बिजाई का कार्य जोरों से चल रहा है।

जिले में सेब के साथ-साथ मटर की फसल भी लोगों की आर्थिकी का मुख्य व्यवसाय बन गया है। हर वर्ष किसान मटर की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल ने बताया कि कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में करीब 59.4 करोड़ रुपये के मटर की पैदावार हुई थी। इस वर्ष भी मटर की फसल बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें