फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली बिल आज ही जमा करवाओ, नहीं तो कल से कट जाएंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विद्युत उपमंडल रिकांगपिओ के हजारों उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया है। उपमंडल में विद्युत बोर्ड का 3.21 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड ने अब कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को चेताया है कि यदि तीन दिसंबर तक बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया तो बिना किसी पूर्व सूचना के उकने बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद दोबारा से विद्युत कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को बकाया बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
बोर्ड ने विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ताओं जिन्होंने अपने चालू या बकाया बिल की राशि अभी तक जमा नहीं करवाई है, से तीन दिसंबर तक जमा करने का आग्रह किया है। उपभोक्ताओं ने बीते कई माह से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। विद्युत बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि उपभोक्ता चालू या बकाया विद्युत बिल राशि तीन दिसंबर तक जमा नहीं करवाते हैं तो विद्युत बिल राशि जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली बिना किसी पूर्व सूचना के काट दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल रिकांगपिओ के अधीक्षण अभियंता टाशी नेगी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं तो तुरंत जमा करें अन्यथा ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें