फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइब्रेंट विलेज योजना के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान : उपायुक्त

विज्ञापन
रिकांगपिओ में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते उपायुक्त डॉ. अम
विज्ञापन
बैठक में सरहद वन वाटिका, छितकुल बस अड्डे, ईको पार्क और मेडिटेशन कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज योजना की बैठक हुई। उपायुक्त ने जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती और दूरदराज की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने पूह उपमंडल के गांव चूलिंग में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य, सुमरा पंचायत के प्रवेश द्वार और नेसंग पंचायत में पुल निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सरहद वन वाटिकाएं, छितकुल में बस अड्डे, ईको पार्क और लियो गांव में मेडिटेशन केंद्र के निर्माण कार्य की स्थिति पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण अधोसंरचना विकास से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से केंद्र सरकार ने शिपकी ला से चीन के बीच व्यापार करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर आदेशक होमगार्ड प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, आईटीबीपी के उप आदेशक कुलिस आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, बीडीओ कल्पा हिमांशी शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ललित जरयाल समेत विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें