फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड तहसील में स्वयंसेवी निरक्षरों को करेंगे शिक्षित

विज्ञापन
निरमंड में स्वयंसेवी अध्यापकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
उल्लास कार्यक्रम के तहत 400 स्वयंसेवियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत निरक्षरता को मिटाने के लिए उल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी तर्ज पर निरमंड तहसील के खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 400 स्वयंसेवियों को उल्लास कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बीईईओ वंदना कौशल ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। स्रोत व्यक्ति प्राथमिक स्कूल चिल्लागे के मुख्य अध्यापक हरि चंद और प्राथमिक स्कूल गुंडी के जेबीटी शिक्षक बालकृष्ण पाठक ने खंड के सभी स्वयंसेवी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। अंतिम चरण में 100 से अधिक स्वयंसेवी अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब खंड निरमंड में यह प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब चयनित स्वयंसेवी विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों की ओर से चयनित निरक्षर लोगों को शिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान बीईईओ कार्यालय निरमंड के अधीक्षक तेज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गुलशन शुक्ला, राम सिंह, ऊषा शर्मा, अंजू शर्मा, रंजीता, बालमुकुंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें