फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पटवारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में स्टेट कैडर के विरोध में पटवारी-कानूनगो संघ की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। पटवार संघ निरमंड इकाई के प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि हम न तो सरकार के साथ कोई टकराव चाहते हैं और न ही जनता को परेशान करना ही हमारा मकसद है। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों को समय रहते पूरा करे, ताकि हम अपनी सेवाओं पर वापस लौट सकें। पटवार संघ ने कहा कि जब पटवारियों की भर्ती हुई थी, तो जिला कैडर के अनुसार और उनकी वरीयता के आधार पर हुई थी। सरकार की ओर से उन्हें स्टेट कैडर में लाने से प्रतिकूल असर पड़ेगा, जो हमें किसी भी हाल में मंजूर नहीं है। निरमंड संघ के सचिव दिलसुख, उप प्रधान सतीश कुमार, वरिष्ठ सलाहकार यशवंत मेहता, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, सदस्य मनजीत, जितेंद्र कुमार, बुद्धि सिंह, मोहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सरकार से फैसले को वापस लेने और पटवारी-कानूनगो को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें