फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉक्टरों का सामूहिक अवकाश, खनेरी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला उपचार

विज्ञापन
डॉक्टरों के अवकाश के चलते खनेरी अस्पताल की आपातकालीन कक्ष के उपचार के खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
आपातकाल कक्ष में बढ़ी भीड़ तो उपचार के बिना वापस लौटे कई मरीज
सुनसान पड़ी रही ओपीडी, सुबह के समय भटकते नजर आए मरीज और तीमारदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेशभर में शुक्रवार को डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने का असर रामपुर के खनेरी अस्पताल पर भी पड़ा। अस्पताल सभी ओपीडी बंद रहीं। मात्र आपातकालीन सेवाएं ही चलती रहीं। चार जिलों के दुर्गम क्षेत्रों का मुख्य केंद्र खनेरी अस्पताल में शुक्रवार सुबह से मरीज पहुंचना शुरू हो गए, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण निराश होना पड़ा। इसके बाद मरीजों की भीड़ अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बाहर लग गई। कई मरीज बिना उपचार करवाए ही लौट गए। सुबह के समय दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज यहां-वहां भटकते दिखे। डॉक्टरों के अवकाश के कारण अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहीं। ओपीडी परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सैकड़ों मरीजों को उपचार के बिना वापस लौटना पड़ा।
हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। यहां तैनात डॉक्टर पर भी मरीजों की अधिक संख्या होने पर कार्य का बोझ बढ़ा रहा। मरीज यहां कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश लोगों को डॉक्टरों के अवकाश की जानकारी ही नहीं थी। इस कारण उन्हें दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी पेश आई। विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार न मिलने से उनके तीमारदारों में भी रोष दिखा। बताया जा रहा है कि शनिवार से अस्पताल में व्यवस्था पटरी पर लौट जाएगी। डॉक्टर और मरीज के बीच पेश आया मारपीट का मामला अब क्षेत्र के हजारों मरीजों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर अवकाश की मिली जानकारी
अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला रामी देवी, नरैण से पहुंचे संदीप कुमार, यशवंत सिंह, रामेश्वर सिंह, राजेश कुमार, कुलदीप, राहुल सहित अन्य लोगों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने की जानकारी मिली। डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।

डॉक्टरों के अवकाश के चलते खनेरी अस्पताल की आपातकालीन कक्ष के उपचार के खड़े मरीज। संवाद

डॉक्टरों के अवकाश के चलते खनेरी अस्पताल की आपातकालीन कक्ष के उपचार के खड़े मरीज। संवाद

डॉक्टरों के अवकाश के चलते खनेरी अस्पताल की आपातकालीन कक्ष के उपचार के खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें