फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता में ले भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मेरा भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 भाषाओं में आयोजित होगी। इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से युवा विकसित भारत के प्रति अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने बताया कि युवा संवाद के रूप में यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने भविष्य की सोच और दृष्टिकोण साझा करने का अवसर देगी। इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहेगी। इसके बाद नए राउंड आयोजित किए जाएंगे। तीन हजार विजेताओं को भारत के प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही 10 हजार प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा 15 अक्तूबर तक मेरा भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें