फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन, अब 27 अक्तूबर को रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने आंशिक संशोधन किया है। उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पहले 17 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश घोषित था। अब 27 अक्तूबर मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से 16 अक्तूबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन पूर्व में जारी कार्यालय पत्र के संदर्भ में किया गया है। आदेश के अनुसार, जिला किन्नौर में 27 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह आदेश सहायक आयुक्त उपायुक्त कार्यालय किन्नौर विपन कुमार की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों, जिला प्रशासन, राजस्व अधिकारियों तथा संबंधित ग्राम पंचायत को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें