फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 38.76 लाख से बनेगा नगर परिषद का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
50 वाहनों की बनेगी पार्किंग, ठियोग बाजार में जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

दुकानें, सामुदायिक हाल और जिम की व्यवस्था होगी

अजय ठाकुर

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शहर में अब नगर परिषद की ओर से जनता की सुविधा के लिए जल्द ही 50 वाहनों की पार्किंग का कार्य शुरू किया जाएगा। साल 2008 में 26 लाख रुपये से पहले चरण में पार्किंग का निर्माण किया गया था, लेकिन उसके बाद से यह कार्य ठंडे बस्ते में था। अब नगर परिषद ठियोग ने करीब पंद्रह दिन पहले बाकी कार्य के टेंडर लगाकर ठेकेदार को कार्य सौंप दिया है।

नगर परिषद की ओर से इस कार्य के लिए 38 लाख, 76 हजार, 539 रुपये का बजट दिया गया है, जिसमें एक फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग, अन्य दो फ्लोर पर नगर परिषद का हाईटेक भवन बनाया जाएगा। इसमें अधिकतर कार्य आनलाइन किए जाएंगे। करीब दस साल पहले इस पार्किंग की जगह पर बहुत बड़ा कुआं था, जिसके पानी का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन बढ़ती आबादी के साथ क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुए यहां पार्किंग की एक मंजिल बनाई गई, जिसका कार्य अब पूरा किया जाएगा। वहीं, शहर के बीच में नगर परिषद का पुराना भवन है, जिसे खाली करवाने के बाद एक नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें दुकानें, एक सामुदायिक हाल और युवाओं के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष संजय शर्मा ने यह जानकारी दी। नगर परिषद ने जिस स्थान पर पार्किंग की एक मंजिल बनाई है, वहां 15 से 20 तहबाजारी बैठते हैं। जब भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा तो तहबाजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नगर परिषद की ओर से प्रेमघाट जीरो प्वाइंट पर इन तहबाजारियों को ठिकाने देने को लेकर भी कार्य शुरू हो चुका है। उधर, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा ने बताया कि 50 वाहनों की पार्किंग बनने से बाजार के कारोबार में इजाफा होगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बॉक्स

नगर परिषद अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जब पहले पार्किंग की शुरुआत की गई तो उस समय नगर परिषद में उपाध्यक्ष थे। अध्यक्ष बनने के बाद करीब डेढ़ दशक के बाद अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्किंग और नप भवन का कार्य पूर्ण कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें