रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर के विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गतिविधि कॉर्नर और गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय 33वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर में परिधि डेल्टा ने प्रथम स्थान, गणित ओलंपियाड में विनायक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियों में आदित्य शर्मा, निकित ठाकुर और परिधि डेल्टा के प्रदर्शन ने विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।