फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाल वाटिका के बच्चों को स्कूल छोड़ेंगे अभिभावक

विज्ञापन
पदम  छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान उपस्थित अभिभावक | संवाद
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने दिए निर्देश, पदम स्कूल रामपुर में अनुशासन से सफलता की ओर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को अनुशासन से सफलता की ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने की। कार्यशाला का आयोजन बाल वाटिका के अभिभावकों के लिए किया गया। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि बाल वाटिका के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:30 बजे और पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:00 बजे स्कूल शुरू होगा। रामपुर में अधिक ट्रैफिक की समस्या होने के कारण बाल वाटिका में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक ही उन्हें स्कूल के गेट के अंदर तक छोड़ेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को शिक्षकों का साथ देना होगा। विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने कॅरिअर के लक्ष्यों को स्पष्ट करना होगा। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें