फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में पंचायत समिति के 9 प्रत्याशियों ने ठोकी चुनावी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विकास खंड ननखड़ी में पंचायत समिति के लिए 9 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ननखड़ी कार्यालय में वीरवार पूर्वाह्न 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और विभिन्न वार्डों से आए पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बगलती वार्ड से कृष्णा देवी, जाहू वार्ड से चिरंजी लाल, वार्ड शोली से तेजू राम, वार्ड थाना ननखड़ी से कंपा देवी, हेमा देवी, अड्डू वार्ड से कांता खूंद, राधा देवी, देलठ वार्ड से दौलत सिंह और थैली चकटी वार्ड से रेशमा देवी ने नामांकन पत्र भरे। अपराह्न 3:00 बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। ननखड़ी क्षेत्र में 15 पंचायत समिति वार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें