संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की परिसंपत्तियों की नीलामी 11 जुलाई को पंचायत समिति हॉल आनी में आयोजित की जाएगी। नीलामी की अध्यक्षता एसडीएम आनी नरेश वर्मा करेंगे। पंचायत समिति आनी की अध्यक्ष विजय कंवर ने बताया कि पंचायत समिति आनी के गेस्ट हाउस के चार कमरों, मुख्यमंत्री लोकभवन में एक शटर वाला कमरा और पंचायत आनी की कार पार्किंग एक साल को किराए पर देने के लिए खुली बोली लगाई जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक बोली दाताओं से 11 जुलाई सुबह 11 बजे पंचायत समिति हॉल में पहुंचने की अपील की है।