. रामपुर, ननखड़ी, कोटगढ़, कुल्लू और किन्नौर की टीमें लेंगी भाग
. विजेता टीम को मिलेगी 40 हजार की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रेई मेला गानवी के उपलक्ष्य पर 11 सितंबर से पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में ननखड़ी जोन, कुल्लू, जोन, रामपुर, कोटगढ़, किन्नौर जोन की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अध्यक्ष विक्रम नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। साथ ही युवाओं को खेलों से जोड़ना और हिमाचल की वॉलीबाल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित लाइव ड्रा 10 सितंबर को शाम 5:00 बजे डाले जाएंगे। इसी समय तक टीमों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद किसी भी टीम से प्रवेश शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक टीम में 8 से 12 खिलाड़ी मान्य होंगे। इस मौके पर अनिल खौश, रवनीत खौश, आशीष, ऋतिक, अनुभव, अरविंद, अशोक, अमर और अनुभव सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।