बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसे लेकर रविवार को बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर करवाई जाएगी। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि ग्राउंड की जालियां काफी पुरानी हो चुकी हैं। इन जालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने खेलकूद प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर अपने विचार रखे। अगली अहम बैठक तीन अगस्त को होगी। इसमें खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के संयोजक बीर सिंह ठाकुर, कारदार बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी नित्थर ताबे राम ठाकुर, सचिव पवनेश ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशील धनाटा, सनी शर्मा, दिवेश ठाकुर और कपिल ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।