परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी ए वी चौपाल के छात्र।
चौपाल (रोहड़ू)। सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में नव्या भूषण ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जयंत रपटा ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और सानवी नेहटा ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 से 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता डोगरा और पूर्व प्रधानाचार्य हमींद्र शर्मा ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी ए वी चौपाल के छात्र।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी ए वी चौपाल के छात्र।